ग्रेटर नोएडा: जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत शनिवार रात ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों/ विश्वविद्यालयों के आसपास नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन-13 अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा शनिवार शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक नशे का कारोबार करने वालों के कुल 58 स्थानों पर खिलाफ चलाये गए अभियान के दौरान विभिन्न जगहों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से करीब 7.5 किग्रा. गांजा, 5.8 किग्रा. डोडा पाउडर तथा 1.310 किग्रा. चरस बरामद की गयी है। जानकारी के मुताबिक नशे का कारोबार करने वाले आरोपी ज्यादातर नॉलेज पार्क स्थित कॉलेजों में पढने वाले छात्रों को महंगे दामों में नशीले पदार्थ सप्लाई करते थे. कॉलेजों के आसपास इन लोगों का धंधा खूब फलफूल रहा था।
बतादें कि गौतमबुद्ध नगर जनपद पुलिस ने जिले में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के मक्सद से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों, नशे का कारोबार करने वालों, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों एवं अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ “ऑपरेशन क्लीन” अभियान छेड़ रखा है. जिसके तहत आये दिन छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़ें:
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: नोएडा, ग्रेनो में अवैध रूप से चल रहे 1174 ऑटो/ टेम्पो किये सीज

