Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है. आज शुक्रवार को फिर प्रदेश में कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 02 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 46 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. आज मिले कुल 46 कोरोना संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 15 लोग अकेले देहरादून जिले से हैं. जबकि 14 कोरोना संक्रमित लोग रुद्रप्रयाग जनपद से हैं, इसके अलावा 06 लोग टिहरी गढ़वाल, 05 लोग अल्मोड़ा से, 02 चमोली से, 02 चम्पावत से 01 हरिद्वार से तथा 01 कोरोना पॉजिटिव पौड़ी से है. जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 1199 पहुँच गया है. इसके अलावा 309 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
रुद्रप्रयाग जनपद में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली से वहाँ गए हैं
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| नैनीताल | 310 |
| देहरादून | 339 |
| टिहरी | 107 |
| उधमसिंह नगर | 84 |
| हरिद्वार | 87 |
| पौड़ी | 43 |
| अल्मोड़ा | 69 |
| पिथौरागढ़ | 28 |
| चमोली | 27 |
| उत्तरकाशी | 22 |
| बागेश्वर | 23 |
| चंपावत | 38 |
| रुद्रप्रयाग | 22 |
| कुल | 1199 |
![]()


