durva

श्रीनगर गढ़वाल: रुद्रप्रयाग जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज चन्दापुरी में अग्रेंजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश चमोला द्वारा लिखी गई गढवाली कथा संग्रह “दूर्वा” का मंगलवार को एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में केदारनाथ विधान सभा के विधायक मनोज रावत मुख्य अतिथि रहे जबकि  बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने की। पुस्तक का विमोचन करने से पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए निवास शास्त्री तथा संस्कृत प्रवक्ता गंगाराम सकलानी द्वारा वेद मन्त्रों की मनमोहक प्रस्तुति एवं स्वास्ति वाचन व वेद मन्त्रों से पूरा वातावरण भक्ति मय बन गया।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज रावत ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चमोला अपने अध्यापन कार्य के साथ ही कई वर्षों से निरन्तर गढवाली साहित्य का सृजन करते चले आ रहे हैं। गढवाली लेखन में ये सिद्स्त हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इनके द्वारा लिखी पुस्तक दुर्वा भावी पीढ़ी तथा समाज का मार्ग दर्शन करेगी। वहीँ विशिष्ट अतिथि अशोक खत्री ने कहा कि चमोला ने अपनी कहानियों में बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु बेटी बचाओ बेटी पढाओ के माध्यम से समाज  के सामने सुन्दर सन्देश प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अरुणा बेन्जवाल ने  कहा कि आज मनुष्य अपने आप को न पहचान कर अन्धविश्वास व पाखन्ड के चक्कर में पढकर सही  मार्ग से भटक जाता है। इस सन्दर्भ में अग्रेंजी प्रवक्ता ओमप्रकाश चमोला द्वारा लिखी पुस्तक संजीवनी  का कार्य करेगी।  कार्यक्रम का संचालन गिरीश बेन्जवाल ने किया।  इस मौके पर धीरेन्द्र नेगी, शुभम चमोला, सचिन भट्ट, राजेश्वरी चमोला ने भी मुख्य रूप से अपने विचार रखे।