craft-exhibition-in-puriyada

घण्डियाल : कल्जीखाल ब्लॉक न्याय पंचायत घण्डियाल में स्वच्छता अभियान के तहत एक दिवसीय संगोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमे न्याय पंचायत घण्डियाल एवं पंचाली के सभी पंचायत जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। सभी लोगो को हर प्रकार से अपने अपने ग़ांव, वार्ड तथा घर के आस पास स्वछत्ता बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष असगढ के ग्राम प्रधान जगपाल सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं पीएलबी जगमोहन डांगी ने भी उपस्थित जनप्रतिनिधियो को स्वछत्ता की प्रति जानकारी दी। इस अवसर पर आजीविका बुआखाल से मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुषमा बिष्ट तथा रशिम गैड़ी के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी अर्चना काला, जगत सिंह रावत, ग्राम प्रधान कठूड राकेश असवाल, ग्राम प्रधान देवल नरेन्द्र रावत, उप प्रधान घण्ड़डियाल कृष्णा देवी, वन पंचायत सरपंच डांगी एवं युवा मंगल दल अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान सहित क्षेत्र के सभी पंचायत सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी जगत सिंह रावत ने किया।

यह भी पढ़ें:

https://devbhoomitoday.in/uttarakhand/%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%86%E0%A4%88%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%8F%E0%A4%95/